‘डोली लेके आजा पार्ट-2’ में पहली बार नजर आएगी जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की पूरी टीम

Darshan Balod
0

 




पहली फिल्म की सफलता के बाद शुरू हुआ दूसरा पार्ट, रायपुर के कालीबाड़ी काली मंदिर में चल रही शूटिंग

धमतरी/रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। चर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘डोली लेके आजा’ की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट ‘डोली लेके आजा पार्ट-2’ का निर्माण शुरू हो गया है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पहली बार जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान, धमतरी की पूरी टीम अभिनय करती नजर आएगी।

फिल्म के निर्माता बॉबी खान एवं अरविंद कुर्रे हैं। फिल्म में किशन सेन हीरो और मनजीमा हीरोइन की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं छत्तीसगढ़ी कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली उर्वशी साहू एवं उपासना वैष्णव, जिन्हें दर्शक ‘कचरा बोदरा’ के नाम से भी जानते हैं, फिल्म में हास्य का रंग बिखेरेंगी। फिल्म के डीओपी लक्ष्मण राम यादव हैं, जबकि राजनीज झांझी भी फिल्म से जुड़े हुए हैं।

संस्था की पूरी टीम पहली बार फिल्म में

‘डोली लेके आजा पार्ट-2’ में जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की टीम भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देगी। संस्था की ओर से मोहनी साहू, भारती साहू, ममता मिश्रा, रितु प्रधान, भारती सोनी, मंजू टेमरे, पूजा यादव, चेमिन साहू, रामेश्वरी देवांगन, खिलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू और देविका देवांगन फिल्म में नजर आएंगी।

संस्था की पूरी टीम का फिल्म में शामिल होना इस प्रोजेक्ट को लेकर खास आकर्षण पैदा कर रहा है। महिला सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी टीम अब पहली बार छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

रायपुर में चल रही शूटिंग

फिल्म की शूटिंग इन दिनों रायपुर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में की जा रही है। फिल्म से जुड़े कलाकार और टीम शूटिंग में जुटे हुए हैं। ‘डोली लेके आजा’ को दर्शकों से मिली सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट से भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की टीम के अनुसार, ‘डोली लेके आजा पार्ट-2’ में मनोरंजन के साथ छत्तीसगढ़ी परिवेश और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को भी प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज और पर्दे पर इन कलाकारों की नई भूमिका देखने का इंतजार रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top