आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर

Darshan Balod
0

 



दल्ली राजहरा के शासकीय आईटीआई में कोपा की 7 और वेल्डर की 6 सीटें रिक्त, 7 सितंबर को होगा प्रवेश

बालोद, 4 सितंबर 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्व आवेदकों को विकल्प चयन करना अनिवार्य

प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अष्टम चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा में वर्तमान में कोपा (NCVT) की 7 सीटें तथा वेल्डर (SCVT) की 6 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के दौरान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा का विकल्प चुन सकते हैं।

6 सितंबर को जारी होगी मेरिट सूची

विभागीय वेबसाइट पर 6 सितंबर 2026 को एनआईसी द्वारा मेरिट एवं चयन सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से लॉगिन कर चयन एवं आवंटित संस्था की जानकारी देख सकेंगे।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए 7 सितंबर 2026 को केवल एक दिन प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची/प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक सेट फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साइज का एक फोटो लेकर चयनित संस्था में उपस्थित होना होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top