प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन
बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शासकीय प्राथमिक शाला झोफरा में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने 50 दीप प्रज्ज्वलित किए।
आयोजन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति कृतज्ञता एवं शुभकामनाओं के प्रतीक के रूप में दीप जलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का प्रकाश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने के संकल्प का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सेवा भावना, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। शाला प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बी.के. महतो सहित ग्रामवासी मोहन साहू, गिरधारी पटेल, टोमन ठाकुर, जंगलू ठाकुर, नीता बांधे, दूलेश्वरी यादव, संतोषी ठाकुर एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

