रेलवे महिलाओं ने उत्साह से मनाया पोला-तीज मिलन समारोह, पार्षद टी. ज्योति ने दी बधाई

Darshan Balod
0

 

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे महिलाओं द्वारा पोला एवं तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 6 सितंबर की शाम 5 बजे रेलवे इंस्टीट्यूट दल्लीराजहरा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

खेलकूद, गीत-संगीत और रैंप वॉक ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का आकर्षक एवं सफल संचालन दीप्ति राकेश कोष्ठा ने किया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ गीत-संगीत एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे महिला मंडल की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य सीमा बरठीया तथा ओशी कंप्यूटर की शिक्षिकाएं प्रिया साहू एवं भारती साहू का रेलवे महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह ने आयोजन को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेहा कुमारी, पूनम सहारे, भारती साहू, पी. प्रमिला मुरली, दीप्ति कोष्ठा, ऊषा कुमारी, पुष्पा टंडन, सुनीता कुशवाहा, पार्वती चंद्रवंशी, गोपिका कोसमा, प्रिया साहू, खुशबू कौशिक, सी.एच. त्रिवेणी, कृष्णा हरिप्रिय एवं मंजू साहू सहित सभी रेलवे महिलाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

पार्षद टी. ज्योति ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद टी. ज्योति ने रेलवे महिला मंडल एवं आयोजन समिति की सभी महिलाओं को पोला एवं तीज मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि पोला और तीज जैसे पारंपरिक पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने रेलवे महिलाओं द्वारा आयोजित इस सुंदर एवं सराहनीय कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी रेलवे महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को पोला एवं तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top