जय मां गौरैया सर्किल चौरेल कोसरिया यादव समाज के तत्वावधान में हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम
झींका। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जय मां गौरैया सर्किल चौरेल कोसरिया यादव समाज के तत्वावधान में ग्राम झींका में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री दुखुराम यादव, उपाध्यक्ष श्री दुलार सिंह यादव, संरक्षक श्री भगवानी राम यादव, सचिव श्री मनोज यादव, श्री सुनील यादव, श्री मूलचंद यादव, श्री पुसऊ राम यादव एवं श्री रामसेवक यादव उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव एवं सचिव श्रीमती शकुन बाई यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं गोपाल सखा श्री चेमन यादव सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया।

