अर्जुंदा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे के नेतृत्व में डुडेरा मंडल कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तर पर बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। कांग्रेस प्रदेश स्तर पर स्मार्ट मीटर और बिजली दरों के मुद्दे को लेकर विरोध कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है।
संगठनात्मक चर्चा के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नई युवा टीम और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया के विस्तार तथा बूथ स्तर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारी के तहत मनोज यादव को कोटगांव सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने की बात कही।
बैठक में सेवाराम पिपरिया, योगेश साहू, कुलेश्वर देशमुख, विनय साहू, शिवेंद्र देशमुख, उत्तम निषाद, नोमेश कोर्राम, टेमन लाल देशमुख, तुपेश्वरी कौशल, सुनील साहू, भोलेश्वर प्रसाद देशमुख, महेंद्र कुमार रवि, मोहनलाल मारकंडे, रामचंद्र बारले, महावीर प्रसाद चंदेल, गजानन साहू, रामेश्वर यादव, चंद्रगी साहू, हेम कुमार पटेल, भोलाराम देवांगन, रवि टंडन, प्रमोद कुमार, योगेश देशलहरा, अजय निर्मलकर, प्रमोद देशमुख, मदनलाल मांडवी, मुकेश कुमार साहू, नेमू लाल साहू, रूपदास मानिकपुरी, बुधऐ लाल, चूरेंद्र कुमार ठाकुर, भूपेंद्र कुमार देशमुख, दिनेश कुमार ठाकुर, सत कुमार बारले, प्रेम कुमार ठाकुर, नागेंद्र कुमार ठाकुर, बाबूलाल पटेल, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, शएमआर साहू, कृष्ण कुमार साहू, राजेश साहू, नरेंद्र कुमार देशमुख, विश्वनाथ कोसरे, प्रीतम कुमार, कन्हैया निषाद, विमल कुमार, मनोज कुमार यादव, जीवन लाल यादव, हेमंत तारम, बेशज राज साहू, भूपेंद्र कुमार पिपरिया, भारद्वाज देशलहरे, विनोद कुमार साहू छत्रपाल, कृत दास साहू, राजा रामचंद्राकर, नागेश्वर देशमुख एवं पूर्णानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

