शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
बालोद, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

