अर्णब तूफान का असर: बालोद जिले में गुरुवार 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों पर भी लागू होगा आदेश!

Darshan Balod
3

 

बालोद। अर्णव तूफान के प्रभाव को देखते हुए बालोद जिले में गुरुवार, 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस बार जारी अवकाश का आदेश शिक्षकों पर भी लागू होगा। इससे पहले बुधवार को भी अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उस दिन शिक्षकों को अवकाश के दायरे में शामिल नहीं किया गया था।

बुधवार शाम से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। जिले के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति गुरुवार को भी इसी तरह खराब रहने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन और अवकाश संबंधी आदेश जारी किया है।

प्रशासन के इस निर्णय से जिले के सभी स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी रहेगी। खराब मौसम के बीच विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Post a Comment

3 Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. बालोद जिला शिक्षा अधिकारी के 28/10/26 को जारी आदेश में प्रतिलिपि में क्रम संख्या 6में स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को भी सूचनार्थ एवं पालनार्थ रखा गया है । स्वयं के द्वारा निकाले गए आदेश में स्वयं को सूचनार्थ एवं पालनार्थ कैसे रखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि इस आदेश को उनके क्लर्क ने निकाल करअपने साहब को सूचनार्थ एवं पालनार्थ रखा है।और उनके साहब बिना जांच किये साइन कर दिए हैं।

    ReplyDelete
Post a Comment
To Top