नहर किनारे चल रहा था ताश पर दांव का खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर 5 जुआरियों को दबोचा

Darshan Balod
0

 



₹2,050 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद, झलमला में बालोद पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बालोद। जिले में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालोद थाना पुलिस ने ग्राम झलमला में पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,050 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झलमला में नहर नाली के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकदी रकम और ताश की पत्तियां बरामद की गईं।

पांच आरोपियों पर कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुहन ठाकुर (28 वर्ष) और चितरंजन यादव (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चरोटा, थाना व जिला बालोद शामिल हैं। वहीं युगांत कुमार पटेल (29 वर्ष), तामेश्वर पटेल (40 वर्ष) और लिकेश्वर ठाकुर (30 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम झलमला, थाना व जिला बालोद को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में की गई।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top