दिव्यांश कुमार को विज्ञान प्रदर्श में द्वितीय, जलज यादव को प्राथमिक उपचार प्रदर्श में मिला प्रथम स्थान; अब मध्यप्रदेश के देवास में करेंगे प्रांत का प्रतिनिधित्व
लाटाबोड़। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाटाबोड़, जिला बालोद के विद्यार्थियों ने प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्नमंच और प्रदर्श प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रखुरी-बैतलपुर, जिला मुंगेली में आयोजित प्रतियोगिता के बाल वर्ग विज्ञान प्रदर्श में भैया दिव्यांश कुमार, पिता वासुदेव ने ‘स्वच्छ भारत एवं अपशिष्ट प्रबंधन’ विषय पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिशु वर्ग में भैया जलज यादव, पिता चोलेश्वर यादव ने ‘प्राथमिक उपचार’ प्रदर्श में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र सिंदराम, महेंद्र यादव, पूर्व उपसरपंच एवं पालकों का सहयोग रहा। विज्ञान प्रमुख देवेश बघेल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू, व्यवस्थापक देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हरिश्चंद साहू, पूर्व ग्रामसभा अध्यक्ष श्यामलाल साहू, जनपद सदस्य श्रीमती भगवती उइके, सरपंच तेजप्रकाश मंडावी, उपसरपंच श्रीमती फलेश्वरी साहू सहित विद्यालय के सदस्य क्यामल साहू, राजेश यादव, संतराम मंडावी, केयत राम, भेमेंद्र साहू, जीवनलाल साहू, पीटीआई शिक्षक विदेशी राम साहू, अतिथि व्याख्याता तथा श्रीमती रत्नी हीरवानी, हेमा साहू और चुम्मन साहू ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार, संकुल प्रभारी दुलार सिंह पटेल और जिला समन्वयक दीपक हीरवानी ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद दोनों विद्यार्थी मध्यप्रदेश के देवास स्थित विजयनगर में आयोजित आगामी प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी है।


