23 अक्टूबर को शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा, डीजे की धुन पर थिरकेंगे लोग और होगी आतिशबाजी; रात 8 बजे रामलीला, फिर महतारी के आंसू नाचा पार्टी संसारगढ़ की प्रस्तुति
बालोद। दशहरा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी बर्रापारा संजारी के तत्वावधान में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दशहरा पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। दशहरा पर्व के अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक श्रृंखला रखी गई है।
महामाया मंदिर से दशहरा मैदान तक निकलेगा झांकी रोड शो
दशहरा के दिन शाम 6 बजे भव्य झांकी रोड शो निकाला जाएगा। शोभायात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान तक पहुंचेगी। डीजे की धुन पर श्रद्धालु और ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल होंगे। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।
झांकी रोड शो को लेकर गांव में तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक झांकियों और शोभायात्रा के साथ दशहरा उत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।
रात 8 बजे से रामलीला, फिर नाचा पार्टी की प्रस्तुति
दशहरा मैदान में रात 8 बजे से रामलीला कार्यक्रम शुरू होगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महतारी के आंसू नाचा पार्टी, संसारगढ़ (अंबागढ़ चौकी) की प्रस्तुति होगी। नाचा कार्यक्रम को लेकर भी ग्रामीणों में उत्साह है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर दशहरा उत्सव समिति एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं। आयोजन की जानकारी ढालेंद्र यदु ने दी।

