बैलेट पेपर से चुनाव में हार पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए : अजेंद्र साहू

DAILY BALOD NEWS
0

 



भाजयुमो महामंत्री ने कहा—जनता का विश्वास जीतने के लिए सोच और कार्यशैली में बदलाव जरूरी

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू ने बैलेट पेपर से हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय अपने प्रदर्शन और कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए।

अजेंद्र साहू ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से हुए चुनावों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की हार का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से राजनीतिक दलों को जनता के रुझान और जनविश्वास को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि पार्टी को अपनी चुनावी प्रक्रिया और संगठन पर भरोसा है, तो उसे चुनाव परिणामों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर एजेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार नहीं हैं।

अजेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और लोगों का विश्वास जीतने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपने बयान के अंत में भाजपा की विचारधारा और विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ और जय बालोद का नारा दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top