विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति, सफल आयोजन पर निषाद समाज को दी गई बधाई और शुभकामनाएं
गुंडरदेही। जिला निषाद समाज के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश निषाद समाज के अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी के चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, निषाद समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र निषाद, जनपद सदस्य दुष्यंत साहू, सुखसागर निषाद और संतराम निषाद सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
आयोजन के सफल संचालन पर निषाद समाज के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस तरह के आयोजन खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के साथ समाज में आपसी मेल-जोल और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



