कला केंद्र बालोद में भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

Darshan Balod
0

 




भाजपा पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और विचारों को बताया मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश अपनाने पर दिया जोर

बालोद, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को कला केंद्र बालोद में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने संस्कृत के आदिकवि और सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी रचनाएं युगों-युगों तक मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और सामाजिक समरसता जैसे मानवीय मूल्यों को रामायण के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाकर समाज को शाश्वत दिशा प्रदान की।

दृढ़ संकल्प और साधना से जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव

पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उनका समरसता और समानता का चिंतन आज भी समाज को एकजुट रखने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आह्वान किया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी लोग प्रभु श्रीराम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लें। साथ ही एक समरस, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रेम साहू, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कानेकर, मंडल महामंत्री हितेश्वरी कौशिक, वरिष्ठ नेता अश्वन बारले, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, मंडल मंत्री दिव्या बजाज, वरिष्ठ नेता राज सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा यादव, शहर युवा मोर्चा महामंत्री कमल बजाज और रेणुका श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जारीकर्ता: कमल पनपालिया, मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top