नर्राटोला को हराकर राजहरा माइंस बनी सृजन स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

Darshan Balod
0

 






दल्ली राजहरा। सृजन स्पोर्ट्स क्लब हॉस्पिटल सेक्टर द्वारा आयोजित अंडर-15 नाइन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नर्राटोला और राजहरा माइंस की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजहरा माइंस की टीम ने नर्राटोला को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता राजहरा माइंस टीम को प्रथम पुरस्कार 7,001 रुपये तथा उपविजेता नर्राटोला टीम को द्वितीय पुरस्कार 3,501 रुपये प्रदान किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, रामेश्वर साहू तथा वार्ड पार्षद सुमरीत उर्वसा उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में रेफरी की भूमिका विल्सन देवराज, नागेंद्र पप्पू, उदय एवं सतीश जॉन ने निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में प्रशांत निषाद, कासिम कुरैशी, टिकम, चिन्ना एवं श्रीनिवास का विशेष योगदान रहा।

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजकों ने भी प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top