लंबे समय से की जा रही थी सड़क निर्माण की मांग, भूमिपूजन के साथ विकास कार्य का शुभारंभ
डौंडीलोहारा। ग्राम फिरतुटोला (नंगुटोला) में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर डौंडीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
विधायक अनिला भेड़िया ने विधि-विधान से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। गांव की मुख्य सड़क को सीसी रोड बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। भूमिपूजन होने पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस विकास कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, जिला पंचायत सदस्य राजा राम तराम, देशमुख जी, ग्राम सरपंच गोमती बाई, विधायक प्रतिनिधि चंद्राकार, थानसिंग रावते, भूपेंद्र साहू, भूपेंद्र कुमार साहरे सहित ग्रामवासी परस राम, जाहिद अंसारी, नेतराम यादव, जामुन भाई, तरुण भास्कर, बोधन रावते और आशीब खान उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार, लोकगायक एवं संगीतकार विष्णु कोठारी, मीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
नेमन साहू, रेंगाडबरी

