राजीव भवन में सुबह 11 बजे होगी प्रेस वार्ता, देशभर में चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर रखेंगे कांग्रेस का पक्ष
बालोद। देशभर में चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को पत्रकार वार्ता आयोजित करेगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बालोद जिला प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित जिले के तीनों विधायक शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, पत्रकार वार्ता में विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री कुंवर सिंह निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं धमतरी के पूर्व विधायक लेखराम साहू भी उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता का आयोजन 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन, बालोद में किया जाएगा। इसमें ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा कांग्रेस का पक्ष सामने रखा जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने जिले के सभी पत्रकारों से पत्रकार वार्ता में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

