ब्रेकिंग बालोद: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त

Darshan Balod
0

 




डौंडी विकासखंड के पटेली और घोटिया में कार्रवाई; तीन ट्रैक्टर डौंडी थाना और एक दल्लीराजहरा थाना की अभिरक्षा में रखवाया गया

बालोद। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। डौंडी विकासखंड के ग्राम पटेली और घोटिया में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ये वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। जब्त वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

पटेली में तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को ग्राम पटेली में औचक निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें नीले रंग का सोनालिका डीआई 35 तथा लाल रंग के महिंद्रा युवो 575 और महिंद्रा युवो 585 ट्रैक्टर शामिल हैं। तीनों ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित जब्त कर थाना डौंडी की अभिरक्षा में रखा गया है।

घोटिया में भी पकड़ा गया ट्रैक्टर

इसी क्रम में ग्राम घोटिया में किए गए निरीक्षण के दौरान लाल रंग का महिंद्रा युवो 585 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया। खनिज विभाग की टीम ने इस ट्रैक्टर को भी ट्रॉली सहित जब्त कर थाना दल्लीराजहरा की अभिरक्षा में रखवाया है।

अवैध खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। चार ट्रैक्टरों की जब्ती इसी अभियान का हिस्सा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top