डौंडीलोहारा, 26 अगस्त 2026। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के सभागार निर्माण के लिए ₹20 लाख की राशि स्वीकृत होने पर तहसील साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। संघ ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभागार निर्माण के लिए स्वीकृत राशि समाज की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभागार बनने से सामाजिक बैठकों, सामुदायिक आयोजनों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिए समाज को स्थायी एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
इस अवसर पर श्रीमती कुसुम शर्मा ने साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता, आपसी विश्वास और सहयोग में निहित है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित के कार्यों में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक नेतृत्व के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सभागार केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि समाज की एकता, संवाद और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां समाज के लोग एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से समाजहित के कार्यों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।
तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों ने श्रीमती शर्मा के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र बहादुर साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के अध्यक्ष परमानंद साहू ने किया।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष परमानंद साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू, लोकेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष खेमन्त कुमार साहू, संगठन सचिव निर्मला साहू, संयुक्त सचिव हुमन कलिहारी एवं यशवंत साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक परमानंद साहू, सचिव पीलू राम साहू, संयुक्त सचिव रवि अटल सहित संतोष साहू, नरेंद्र साहू, भोलाराम साहू, साकेत साहू, एनुका शार्वां, गोपी साहू, सुमीत साहू, अंकु साहू, गुलापी बाई सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
तहसील साहू संघ ने ₹20 लाख की स्वीकृति को समाज के विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा का आभार व्यक्त किया।

