रायपुर। सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह 2026’ में व्याख्याता विवेक धुर्वे को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एम. जी. सतीश कुमार ने श्री धुर्वे को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं और उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।
संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापिका स्मिता सिंह ने बताया कि शिक्षा, जनसेवा और समाज निर्माण में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान मिलने पर विवेक धुर्वे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में डॉ. एन. के. अग्रवाल, सतीश थौरानी, अमर गुरनानी, शुभा निशा शुक्ला, कविता कुंभज्ज, संजना सिंह सहित शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


