अरौद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

Darshan Balod
0

 





बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी रविवार को बूथ क्रमांक 63, ग्राम अरौद में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुनी।

कार्यक्रम में राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य कृष्णकांत पवार तथा जिला भाजपा महामंत्री एवं ‘मन की बात’ जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के सामान्य नागरिकों के अनुभव, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय मंच देने वाला सशक्त जनसंवाद बन चुका है। उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों और युवा शक्ति जैसे विषयों पर दिए संदेशों को महत्वपूर्ण बताया।

कृष्णकांत पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम बना है। वहीं राकेश छोटू यादव ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष बलराम साहू, पुरानिक देशमुख, दुलारी मानकर, रतनलाल, सरपंच ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top