दल्ली राजहरा। भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नया बाजार राजहरा के प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के 212 बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।
न्योता भोज में बच्चों को खीर, पूरी, छोले की सब्जी, पापड़, दाल फ्राई एवं चावल परोसा गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया और जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करना समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देता है। बच्चों के बीच इस तरह का आयोजन समाज के लिए सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल है।
शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार गोरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय छाजेड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर संयोजक मनन गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं साक्षी साहू (अंग्रेजी माध्यम प्रभारी), भूमिजा सार्वा, दिलप्रीत भाटिया एवं टुमन सिन्हा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वाधीन जैन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


