डौंडीलोहारा। क्षेत्र के लिए गर्व की खबर है। ग्राम अन्नुटोला निवासी डाली साहू, पिता रोमलाल साहू का चयन चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग में MBBS के लिए हुआ है।
डाली की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डाली बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है।
छोटे से गांव अन्नुटोला से निकलकर मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
डाली की सफलता पर परिजनों, ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर — नेमन साहू, रेंगाडबरी

