जेल से छूटा, फिर बाइक चोरी में जुटा! ‘सन्नाटा’ ने 4 दिन में चुराईं 3 गाड़ियां, बालोद पुलिस ने दबोचा

Darshan Balod
0

 




बालोद। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद दोपहिया वाहन चोरी में सक्रिय हुए अंतरजिला चोर उमेश यादव उर्फ सन्नाटा को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा सहित कुल 3 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी 20 अगस्त 2026 को दुर्ग जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद 23-24 अगस्त की दरम्यानी रात उसने अर्जुन्दा में एक मकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की। अगले ही दिन बालोद जिला न्यायालय के पास से दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद धमतरी से कुरूद क्षेत्र में एक एक्टिवा चोरी कर अर्जुन्दा स्थित अपने ससुराल की ओर जा रहा था।

सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज





लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में साइबर सेल और थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर संदेही की पहचान की गई।

सायबर सेल बालोद, थाना अर्जुन्दा और गुण्डरदेही पुलिस की टीम ने आरोपी को चोरी के वाहनों सहित पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा बरामद की गई।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के कई मामले



पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय उमेश यादव उर्फ सन्नाटा के खिलाफ दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और रनचिरई सहित विभिन्न थानों में चोरी के कई पुराने मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना अर्जुन्दा, थाना गुण्डरदेही एवं साइबर सेल बालोद की टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top