बेलौदी हायर सेकेंडरी स्कूल में विदाई सह सम्मान समारोह, पदोन्नति पर शाला परिवार ने दी शुभकामनाएं
बेलौदी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में लंबे समय से सेवाएं दे रहे आशीष कुमार कुर्रे के पदोन्नति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला परिवार ने उनके करीब 9 वर्षों की सेवाओं को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र पर तिलक एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात शाला की प्राचार्य डॉ. संगीता मसीह ने गुलदस्ता भेंटकर श्री कुर्रे का स्वागत किया। शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक-स्टाफ ने पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
2017 से विद्यालय को दी सेवाएं
आशीष कुमार कुर्रे वर्ष 2017 से भृत्य के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में कार्यरत थे। करीब नौ वर्षों के सेवाकाल के दौरान उनके कार्य एवं व्यवहार को शाला परिवार द्वारा सराहनीय बताया गया। पदोन्नति के बाद उनका पदस्थापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर हुआ है।
इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल, कलम, डायरी, स्मृति-चिह्न एवं अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की।
सहकर्मियों ने दी आत्मीय विदाई
समारोह में वरिष्ठ व्याख्याता रेणुका साहू, नरेंद्र कुमार साहू, ज्योति सोनी, प्रीति गणवीर, बी. लहरे, प्रीति मंडावी, गीता वर्मा, प्रज्ञा तिवारी, कैलाश कुमार साहू, टिकेश्वर लाल साहू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानपाठक सुश्री संध्यारानी साहू, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानपाठक सहित सहायक शिक्षक ईश्वरी साहू, प्रीति साहू, सुनील कुमार साहू, तुलसी राम साहू, देवेंद्र कुमार साहू एवं योगेश कुमार साहू उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित शाला परिवार ने कहा कि विदाई किसी सेवा-सम्बंध का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। सभी ने आशीष कुमार कुर्रे को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
उपरोक्त जानकारी व्याख्याता नरेंद्र कुमार साहू द्वारा दी गई।

