धारदार वस्तु से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Darshan Balod
0

 



दल्लीराजहरा। आईटीआई राजहरा के पास रास्ते को लेकर हुए विवाद में धारदार वस्तु से युवक को चोट पहुंचाने के मामले में राजहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक निवासी केतन चालकी अपने भाई योगेश चालकी के साथ जा रहे थे। आईटीआई राजहरा के पास लोकेश दास मानिकपुरी अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर खड़ा होकर विवाद कर रहा था। रास्ता खाली करने की बात कहने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और कथित तौर पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से केतन की दाहिनी भुजा पर हमला कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश दास मानिकपुरी पिता स्व. अशोक दास मानिकपुरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19 दल्लीराजहरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु भी बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

पुलिस की नागरिकों से अपील

राजहरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी प्रकार की धारदार वस्तु से हमला करने से बचें। पुलिस ने अवैध हथियार जैसे चाकू, तलवार आदि रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

राजहरा थाना संपर्क नंबर : 9479192058

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top