मंगचुवा थाने में रक्षाबंधन की अनूठी पहल, कॉलेज छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

Darshan Balod
0

 






डौण्डीलोहारा। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले मंगचुवा थाना परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और पुलिस-जनता के आत्मीय संबंध का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंगचुवा कॉलेज की छात्राओं ने थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं सुखद जीवन की कामना की।

छात्राओं ने थाना प्रभारी सखाराम मंडावी सहित थाने में पदस्थ आरक्षकों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को साझा किया। इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिस जवान त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए भावनात्मक और सम्मानपूर्ण अवसर है।

इस दौरान थाना प्रभारी सखाराम मंडावी ने छात्राओं को रक्षा का वचन देते हुए कहा कि पुलिस सदैव महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

थाना परिसर में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम से पुलिस जवानों और छात्राओं के बीच भाई-बहन जैसा भाव देखने को मिला। कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनापन एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

रिपोर्टर — नेमन साहू, रेंगाडबरी

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top