प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं मधु कांत यदु, जयराम निर्मलकर, दिग्विजय मेश्राम, मोतीलाल चंद्राकर, मुरारी चंदन, विनोद कौशिक, देवेंद्र साहू, डोमन साहू, रूपलाल ठाकुर एवं प्रेम कुमार पटेल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में रूप कुमारी चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी संगठन में सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर सभी नेताओं ने रूप कुमारी चौधरी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
