जनपद अध्यक्ष कांतिप्रकाश सोनबरसा के पिता के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए नपं अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

Darshan Balod
0

 



डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने जनपद पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्ष श्रीमती कांतिप्रकाश सोनबरसा के पिता स्वर्गीय श्री रोहन लाल सोनबरसा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top