खपरी के मुक्तिधाम पहुंच मार्ग की हालत बदहाल, बारिश में जलभराव से लोगों को परेशानी

Darshan Balod
0





मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को होती है भारी दिक्कत, शासन-प्रशासन से सड़क सुधार की मांग

लाटाबोड़। ग्राम खपरी (लाटाबोड़) स्थित मुक्तिधाम तक आने-जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से मुक्तिधाम पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति खराब होने के कारण किसी व्यक्ति के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम जाने वाले परिजनों और ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश के दौरान मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में अब तक अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

रिपोर्टर—कुलेश्वर प्रसाद आसनिक

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top