बालोद। रक्षाबंधन के अवसर पर बालोद पुलिस द्वारा नारी सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर जागरूकता का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कमांडो, ब्रह्माकुमारीज एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।
कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। युवाओं से बहनों की सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और नशे से दूर रहने की अपील की गई।
इस दौरान “साइबर सुरक्षा बंधन” का संदेश भी दिया गया। लोगों से अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
बालोद पुलिस ने रक्षाबंधन के जरिए सुरक्षा, नारी सम्मान और साइबर जागरूकता का संदेश दिया।







