गुरुर/भरदा। बुधवार को ग्राम भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9:15 बजे जामा मस्जिद तार्री में परचम कुशाई की रस्म इमाम एवं बुजुर्गों की मौजूदगी में अदा की गई।
इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग जुलूस की शक्ल में आम रास्तों एवं गलियों से होते हुए मजार शरीफ पहुंचे। यहां भरदा समाज के बुजुर्गों की ओर से परचम कुशाई की गई। इसके बाद सलातो-सलाम पेश किया गया और फातिहा पढ़कर देश में अमन, चैन एवं शांति के लिए दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम के समापन पर बाद नमाज मगरिब आम लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज एजाज अहमद रिजवी, अंजुमन कमेटी के सदर शाहबत खान, युसूफ रिजवी, कलीम खान, असगर खान, सलामुद्दीन कुरैशी, इशाक खान, हनीफ खान, सद्दाम कुरैशी, एजाज खान, अफजल खान, असलम खान, सरफराज खान, अशरफ खान, मोईन कुरैशी, लोकमान खान, अकबर रिजवी, शहीद खान, सर्फुद्दीन कुरैशी, इस्लामुद्दीन कुरैशी, मजार खादिम मोहम्मद खान, जमील खान ,सैय्यद शाकिर अली,मौलाना रहीमुद्दीन कुरैशी सहित आसपास के मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, अमन-शांति और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया।

