साइबर ठगी से बचने बालोद पुलिस की अपील—‘जागरूक बनें, सुरक्षित रहें’

Darshan Balod
0


एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने शुरू किया जागरूकता का संदेश, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अभियान से जुड़ने की अपील

बालोद। साइबर अपराधों से बचाव और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिलेवासियों से साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

एसपी ने नागरिकों से कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

जागरूकता की सेल्फी लेकर अभियान से जुड़ें

बालोद पुलिस ने नागरिकों से साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की है, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और जिले में जागरूकता का माहौल बने।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने या वापस दिलाने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।



बालोद पुलिस का संदेश—

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।”


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top