वृद्धाश्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 14 बुजुर्गों का निःशुल्क उपचार

Darshan Balod
0

 



कुल 77 मरीजों की जांच, 73 को दवाइयां वितरित; 15 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए

बालोद, 11 सितंबर। बालोद मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा वृद्धाश्रम में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 वृद्धजनों का निःशुल्क उपचार किया गया तथा सभी 14 बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 4 वृद्धजनों के लैब टेस्ट भी किए गए।

मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने शिविर के साथ दिनभर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए कुल 77 मरीजों की जांच की। इनमें 73 मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं, जबकि कुल 15 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए।

शिविर में जिला समन्वयक कपिल देव साहू, चिकित्सक डॉ. स्नेहा श्रीवास्तव, नर्स लीना, फार्मासिस्ट राहुल, लैब टेक्नीशियन देवव्रत देवांगन एवं चालक मोमन लाल ने अपनी सेवाएं दीं।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा विशेष रूप से वृद्धजनों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की इस पहल से बुजुर्गों को जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हुई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top