17 सितंबर को राजीव भवन बालोद में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

Darshan Balod
0


 


‘सेवा संकल्प’ के संदर्भ में केंद्र सरकार के कार्यकाल पर पार्टी का पक्ष रखेगी कांग्रेस

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन, बालोद में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। यह पत्रकार वार्ता केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर से मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजित की जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष एवं महत्वपूर्ण तथ्य प्रदेश की जनता के समक्ष रखे जाएंगे। कांग्रेस की ओर से विशेष रूप से बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कथित वादाखिलाफी, आर्थिक स्थिति तथा जनहित से जुड़ी नीतियों को लेकर अपनी बात रखी जाएगी।

पार्टी ने कहा है कि पत्रकार वार्ता के माध्यम से इन मुद्दों पर कांग्रेस का दृष्टिकोण मीडिया के सामने रखा जाएगा तथा केंद्र सरकार के ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के संदर्भ में पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों की जानकारी दी जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं से पत्रकार वार्ता में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

स्थान: राजीव भवन, बालोद
दिनांक: 17 सितंबर 2026, गुरुवार
समय: प्रातः 11:00 बजे

निवेदक
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top