नगरीय निकाय कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Darshan Balod
0

 





बालोद। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम अपर कलेक्टर जिला बालोद को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण और सेवा संबंधी मांगों पर शासन का ध्यान आकर्षित कराया। संघ की प्रमुख मांगों में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने तथा कर्मचारियों को नियमित रूप से समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी 18 सूत्री मांगें रखी गई हैं।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्थानीय निकायों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ की ओर से श्री विशाल राम साहू, आशीष गौतम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top