20 सितंबर को सिवनी में होगा जिला स्तरीय देवांगन समाज तीज मिलन समारोह

Darshan Balod
0

 



बालोद। मां जगत जननी, करुणामयी आनंदमयी मां परमेश्वरी की असीम कृपा से महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज बालोद के तत्वावधान में जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह 20 सितंबर 2026, रविवार को ग्राम सिवनी स्थित मां परमेश्वरी जिला सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में जिले के सभी स्वजातीय माताओं-बहनों एवं बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवांगन, सभापति नगर निगम धमतरी होंगी, जबकि अध्यक्षता श्रीमती केशर देवांगन, अध्यक्ष जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद करेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ होगा। इसके बाद महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़, श्रृंगार प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, तीज मिलन समारोह का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने, सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे आभार प्रदर्शन के साथ होगा।

यह जानकारी जिला देवांगन समाज बालोद के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार देवांगन ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top