बालोद, 17 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बालोद शहर में “आशीर्वाद का दीया मोदी जी के नाम” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में 1001 दीयों का वितरण किया गया।
अभियान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने दल्ली चौक से पुराने बस स्टैंड तक छोटे-बड़े दुकानदारों से संपर्क किया और प्रत्येक दुकान पर पांच-पांच दीयों का वितरण किया। इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों एवं दुकानों में पांच दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दें।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि उनके अनुसार दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं जनभागीदारी के रूप में मनाते हुए अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, बिलासपुर संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, हरिश कटझरे, शाहिद खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, विनोद जैन, कमल पनपालिया, श्रीमती कांति सोनबरसा, पालक ठाकुर, समीर खान, नितेश वर्मा, दीपक लोढ़ा, संतोष पाठक, अभिन्न यादव, रजत जैन, समकीत सांखला, कमल बजाज, प्रवीण सारडा, आशुतोष कौशिक, जागेश्वर ढीमर, यश राजपूत, जीत यदू एवं एसान्त देशमुख सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा जिला बालोद के मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने दी।




