गुंडरदेही। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, ब्रांच दुर्ग द्वारा मानव सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन तहसील साहू सदन, गुंडरदेही में किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में योगदान दिया जाएगा।
आयोजकों ने आम नागरिकों से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

