आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम में कार्यालयों की ऑनबोर्डिंग 25 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश

Darshan Balod
0

 



कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित कार्यालयों को समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी कराने को कहा

बालोद, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा शासकीय कार्यालयों में आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम के डीएस ऑफिस एडमिन मॉड्यूल में ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने को कहा गया है।

जिला कोषालय अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिन शासकीय कार्यालयों की आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम के डीएस ऑफिस एडमिन मॉड्यूल में अभी तक ऑनबोर्डिंग नहीं हुई है, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस कार्य में सहयोग और समन्वय के लिए जिला स्तर पर सहायक ग्रेड-2 श्री त्रिभुवन लाल ठाकुर एवं श्री टिकेश्वर सिंह निषाद को डिस्ट्रिक्ट एडमिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

25 सितंबर अंतिम समय-सीमा

वित्त विभाग ने ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए 25 सितंबर 2026 अंतिम समय-सीमा निर्धारित की है। सभी कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराएं।

आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम के माध्यम से शासकीय वित्तीय कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित एवं डिजिटल तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। निर्धारित समय-सीमा में ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top