बारिश ने बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर को रेंगाडबरी में होगा रिकॉर्डिंग डांस का मुकाबला

Darshan Balod
0

 


बजरंग नगर में होगा आयोजन, क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इसी रात प्रतियोगिताएं

डौण्डीलोहारा। वनांचल ग्राम रेंगाडबरी के बजरंग नगर में आयोजित होने वाली रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता की तिथि बारिश के कारण बदल दी गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते 25 सितंबर को प्रस्तावित प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था। अब यह आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को बजरंग नगर में किया जाएगा।

बजरंग गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष नेमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नई तिथि की घोषणा के बाद क्षेत्र के डांस प्रेमियों और प्रतिभागियों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में प्रतिभागियों को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। इनमें हितापठार, माहुद और पथर्री गांव शामिल हैं। इसके चलते क्षेत्र में उस रात अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का माहौल रहेगा।

समिति ने डांस प्रेमियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। बजरंग नगर में होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top