सत्र 2015-16 से 2018-19 तक के कोपा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए सूचना जारी
बालोद, 25 सितंबर 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में संचालित कोपा व्यवसाय (एससीवीटी) के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र (एसटीसी) प्राप्त करने के लिए सूचना जारी की गई है।
आईटीआई गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2015-16 से सत्र 2018-19 तक कोपा व्यवसाय उत्तीर्ण कर चुके कई पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक उनके मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र संस्था से प्राप्त नहीं किए गए हैं। संबंधित प्रशिक्षणार्थियों के मूल प्रमाण पत्र संस्था में वितरण के लिए काफी समय से उपलब्ध हैं।
संस्था प्रबंधन ने सभी संबंधित पूर्व प्रशिक्षणार्थियों से कहा है कि वे 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं निर्धारित समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर पहुंचकर अपना मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को अपने साथ कोई वैध शासकीय पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र अथवा अन्य मान्य पहचान दस्तावेज लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

