प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा में होगा आयोजन
बालोद। नवीन एवं श्रेष्ठ समाज के सृजनकर्ता तथा समाज को सही दिशा दिखाने वाले सम्माननीय शिक्षाविदों के सम्मान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आत्मज्ञान भवन आमापारा, बालोद द्वारा यह कार्यक्रम 6 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों का सम्मान करने के साथ ब्रह्माभोजन का भी आयोजन किया गया है। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक मूल्यों एवं संस्कारों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के योगदान को सम्मानित करना है।
संस्था की ओर से बताया गया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विगत 90 वर्षों से मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी श्रृंखला के तहत शिक्षक दिवस के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
संस्था द्वारा कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

