नीलिमा दुगेन्द्र और हसनी कोरटिया की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल, अन्य विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा
डौंडी। दूरस्थ आदिवासी विकासखंड डौंडी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, आमाडूला की कक्षा 9वीं की दो छात्राओं का चयन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। विद्यालय की छात्रा नीलिमा दुगेन्द्र, पिता महेंद्र दुगेन्द्र एवं हसनी कोरटिया, पिता हेमंत कुमार कोरटिया ने यह सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता शर्मा एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने प्रयास आवासीय विद्यालय की चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए अथक मेहनत की। इनमें से दो विद्यार्थियों का चयन होना पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।
शिक्षकों ने कहा कि दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन रंग लाई है। उनके चयन से विद्यालय का गौरव बढ़ा है और यह उपलब्धि वनांचल क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक रोमन लाल कोसमा, शिक्षक प्रवीण कुमार सांडिल्य, शंकर लाल टेकाम, पदुम लाल रात्रे, मिश्री लाल सिन्हा, दिलीप कुमार कौमार्य एवं कमल किशोर रावटे सहित ग्राम पंचायत आमाडूला के सरपंच एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


