स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए 4 सितंबर को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित
गुंडरदेही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नवीन कुमार यादव, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ को स्कूल शिक्षा विभाग में किए गए नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उनके नवाचारों के माध्यम से बालोद जिले एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली के माध्यम से शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए चयनित एवं सम्मानित किए जाने वाले शिक्षाविदों/शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों में श्री नवीन कुमार यादव का भी चयन हुआ है। उन्हें 04 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
श्री यादव के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने की खबर से जिले के शिक्षा जगत एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
परिवार ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता मंदाकिनी एवं भूषण यादव, भाई मधुकांत यादव, अनिल यादव एवं कर्णेश यादव, भाभियां ममता, सुनीता, मीणा एवं राजश्री, भतीजे शैलेश, अभी, आर्यन एवं प्रांजल तथा भतीजियां हर्ष, दूरदर्शी, प्रिया एवं आंचल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
इसके अलावा राजेश यादव, एम.आर. भंडारी, भुवन साहू, जोगेंद्र योगी, देवेंद्र साहू, रूपलाल ठाकुर, गोविंद यादव, प्रेम पटेल, डोमन साहू, बालमुकुंद नायक एवं डेविड लोंहरे सहित अन्य शुभचिंतकों ने भी श्री नवीन कुमार यादव को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री यादव भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

