सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम पहुंचे जनप्रतिनिधि, बुजुर्गों से आत्मीय संवाद

Darshan Balod
0

 



बालोद, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर महिला वृद्धजनों को साड़ी तथा पुरुष वृद्धजनों को कुर्ता-पायजामा भेंट किया गया। साथ ही बुजुर्गों को फल, मिठाई और छड़ी भी प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को समझा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद अध्यक्ष गुरूर श्रीमती सुनीता साहू, जनपद अध्यक्ष डौण्डीलोहारा श्रीमती कांति सोनबरसा, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री पवन साहू, श्री राकेश (छोटू) यादव, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं श्री पालक ठाकुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top