बालोद के थानों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’, सुरक्षा और जनजागरूकता का दिया संदेश

Darshan Balod
0

 


बालोद, 18 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को बालोद जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा, साइबर









सुरक्षा, नशामुक्ति, सैनिक सम्मान और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। थाना एवं चौकी परिसरों में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों तथा उपस्थित नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए और सुरक्षा से जुड़े संदेश साझा किए।

यातायात से लेकर साइबर सुरक्षा तक जागरूकता

कार्यक्रम में नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात नियमों के पालन और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालकों से जिम्मेदारीपूर्वक नियमों का पालन करने की अपील की गई।

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस ने OTP, UPI और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

नशे से दूर रहने और सैनिकों के सम्मान का संदेश

पुलिस ने नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए युवाओं सहित आम नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। साथ ही भारतीय सैनिकों के योगदान और त्याग के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को डायल 112 की उपयोगिता एवं आवश्यकता की जानकारी देने के साथ ही देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

सुरक्षा मानकों का रखा गया ध्यान

दीप प्रज्ज्वलन के दौरान अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया। कार्यक्रम की गतिविधियों का फोटो एवं वीडियो संकलन कर जन-जागरूकता के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों को स्वयं अपनाने तथा परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top