डौंडीलोहारा। ग्राम रेंगाडबरी स्थित हाईसेकेंडरी स्कूल में 5 सितंबर 2026, शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें डायरी और पेन भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में प्राचार्य जी.आर. भुआर्य सहित व्याख्याता एम.एल. शिवाने, एल.एल. गोटे, आर.के. ठाकुर, सुधीर साहू, सुरेंद्र कुमार, श्रीमती कौशिल्या कुंजाम, विज्ञान शिक्षक पोषण लाल रावटे, खोमन साहू, भृत्य श्रीमती दामिनी, श्रीमती जे. भुआर्य, संगवारी श्रीमती दुलेश्वरी, अतिथि शिक्षक कु. देविका, कु. बिंदु पटेल, कु. दामिनी पटेल, लोकेश कुमार एवं सौरभ कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने विद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
नेमन साहू, रेंगाडबरी


