खैरवाही में टला बड़ा हादसा, विद्युत खंभे से टकराने से बाल-बाल बचा सब्जी लोडिंग वाहन

Darshan Balod
0

 


अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंचा मजदा वाहन, चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

डौंडी। ग्राम पंचायत खैरवाही में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सब्जी परिवहन करने वाला एक मजदा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे की ओर जा पहुंचा। गनीमत रही कि वाहन खंभे से टकराने से पहले ही रुक गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदा वाहन सब्जी लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और विद्युत खंभे की दिशा में बढ़ने लगा। वाहन को खंभे की ओर जाता देख आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि चालक ने समय रहते वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यदि वाहन विद्युत खंभे से टकरा जाता तो चालक के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। साथ ही विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


डौंडी से विक्की जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top