शिक्षादूत अलंकरण से सम्मानित हुए शिक्षक दशेन्द्र कुमार साहू

Darshan Balod
0

 



उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान के लिए मिला मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण

डगनिया/अंडा। जिला मुख्यालय स्थित सेजेस स्कूल आमापारा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में संकुल केंद्र परसदा के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सिरसिदा, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद के शिक्षक दशेन्द्र कुमार साहू को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ से सम्मानित किया गया।

दशेन्द्र कुमार साहू ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी के साथ जिला स्तरीय हस्तलिखित प्रतियोगिता में सहभागिता की। वहीं जिला स्तरीय समर कैंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जिला स्तरीय विद्या वैभव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भी प्रथम स्थान हासिल किया गया। विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग सहित पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जनप्रतिनिधि राकेश साहू एवं ठाकुर राम चंद्राकर, कलेक्टर दिव्या मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुंडरदेही श्रद्धा ठाकुर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

दशेन्द्र कुमार साहू के सम्मानित होने पर ग्राम सिरसिदा के ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top